पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धातकीडीह दंगा के दो नामजद आरोपी एक साल बाद पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | धातकीडीह क्षेत्र में 20 मई 2017 को हुए दंगा मामले में दो नामजद आरोपियों को बिष्टुपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इनमें धातकीडीह रेडियो मैदान के पास रहने वाले राजा व अशरफ शामिल हैं। कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि बच्चा चोरी की अफवाह में शोभापुर में मुस्लिम समुदाय के चार लोगों की मौत को लेकर 20 मई 2017 को बंदी की गई थी। इस दौरान धातकीडीह क्षेत्र में काफी तोड़फोड़ हुई थी। राजा-अशरफ अभियुक्त बनाए गए थे।

खबरें और भी हैं...