जमशेदपुर | बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस की मोटर खराब होने के कारण रविवार को जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा, बाहामुनि हेंब्रम, उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा वासियों के बीच तारापुर एंड कंपनी के 4000 लीटर वाले दो टैंकर से पांच ट्रिप और 12000 लीटर वाले जुस्को के टैंकर से पीने के पानी की आपूर्ति कराई। टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा मध्य पंचायत अंतर्गत गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, रोड नंबर 5, रोड नंबर 6 सहित कई वार्डों में पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की मदद से पानी की आपूर्ति की गई।