जमशेदपुर | एमजीएम अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी ने सभी डाॅक्टर व कर्मचारियों को सोमवार से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। प्रभारी अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है- अस्पताल के सभी एचओडी, डाॅक्टर व कर्मचारी सोमवार से डेटा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। क्योंकि एमसीआई टीम कभी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। पिछली बार कई विभागों ने टीम द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब सही तरीके से नहीं दिया था। इस वजह से टीम ने अस्पताल में पर्याप्त सुविधा रहने के बावजूद आपत्ति जताई थी। इधर, प्रभारी अधीक्षक ने रविवार को छुट्टी के बावजूद हर विभाग का निरीक्षण किया।