पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम से लैस होगी सरायकेला पुलिस

ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम से लैस होगी सरायकेला पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालय भी नेटवर्किंग में शामिल, अधिकारियों को दी जा रही ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिला पुलिस शीघ्र क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम से लैस होने जा रही है। इसके लिए जिले के पुलिस पदाधिकारियों को सीसीटीएनएस की ट्रेनिंग दिल्ली स्थित महिपालपुर में दिलाई जा रही है। एक महीने की ट्रेनिंग से लौटे आदित्यपुर पुलिस के एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि देश की पुलिस और न्यायालय के लिए एक प्रकार का एप्प तैयार किया गया है। इसके जरिए अब जहां ऑन लाइन एफआईआर दर्ज होंगे वहीं किसी भी केस के डिटेल्स एवं प्रगति रिपोर्ट भी आम लोग ऑन लाइन सर्च कर देख सकेंगे। इसे न्यायालय को भी जाेड़ा जा रहा है, ताकि वहां से जारी होने वाले किसी भी प्रकार के समन आदेश, वारंट या कुर्की आदि की जानकारी लोग सीधे नेटवर्किंग प्रक्रिया से ऑन लाइन देख सकेंगे। यह एक स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बेहतर पहल होगा। देश के लगभग हर राज्यों में इस एप्प को लागू किया जा रहा है केवल उत्तर पूर्व के राज्यों में नेटवर्किंग की वजह से इसमें समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि झारखंड में रांची पुलिस के बाद सरायकेला अौर जमशेदपुर पुलिस इसे अमल में लाने जा रही है।

खबरें और भी हैं...