पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आर्ट, साइंस व कॉमर्स की अलग अलग पढ़ाई का केंद्र बनेंगे तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

आर्ट, साइंस व कॉमर्स की अलग अलग पढ़ाई का केंद्र बनेंगे तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आर्ट, साइंस व कॉमर्स की अलग-अलग पढ़ाई को लेकर सरकार नई योजना बना रही है। इसके तहत कस्तूरबा विद्यालयों में इन तीनों विषयों की सेंट्रलाइज पढ़ाई शुरू की जाएगी। जिले में तीनों विषय अलग-अलग कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाए जाएंगे, यानी एक स्कूल में आर्ट्स, दूसरे में साइंस और तीसरे में कॉमर्स की पढ़ाई होगी। अभी तक ये तीनों विषय एक साथ पढ़ाए जाते हैं। इस योजना के लिए शिक्षा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसई) व जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी कर अपने जिले से तीन कस्तूरबा विद्यालयों के नाम निदेशालय को देने को कहा है।

यह है उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य विषयवार कस्तूरबा विद्यालय को तैयार करना है, ताकि एक विषय को लेकर पढ़ने वाली छात्रा को एक ही विद्यालय में रखा जाए। इससे उन छात्राओं में अपने विषय को लेकर सामान्य समन्वय बनेगा और वे दूसरे विषय की ओर नहीं भटकेंगी। इसी प्रकार शिक्षिकाओं को भी विषयवार स्कूल में नियुक्त किया जाएगा। इससे रिजल्ट की समीक्षा करने में भी आसानी होगी।

सरकार ने आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स विषय के केंद्र के रूप में अलग-अलग तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को विकसित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा सचिव ने ऐसे कस्तूरबा विद्यालयों की सूची मांगी है, जिन्हें इसके लिए विकसित किया जा सकता है। हालांकि इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। - बांके बिहारी सिंह, डीएसई

खबरें और भी हैं...