पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैथ और केमिस्ट्री के पेपर रहे आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा रविवार 20 मई को शहर के पांच परीक्षा केन्द्रों पर हुई। पहली बार ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों ने कहा ऑफलाइन से आसान थी ऑनलाइन परीक्षा।

परीक्षार्थियों को केवल चार पेज का इन्सट्रक्शन मिला, जिसमें सवालों की प्रकृति के साथ ही मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी दी गई थी। दो पाली में हुई इस परीक्षा में 856 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को 54 सवाल के जवाब देने थे। 54 सवाल 180-180 अंक के थे। इस तरह दोनों पालियों के पेपर कुल 360 अंकों के थे। जल्द ही जेईई एडवांस के दोनों पेपर को जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। पेपर वन और टू के तीन भाग थे-फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ। प्रत्येक भाग में कुल 18 प्रश्न थे, जो तीन खंड में विभाजित थे। पेपर वन में 54 सवाल थे। अधिकतम अंक 180 थे। इस बार मार्किंग सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया गया था। सारे विकल्प सही होने पर प्लस चार, यदि चारों विकल्प सही है और केवल तीन विकल्प को चुना गया है तो प्लस थ्री, यदि दो या दो से अधिक विकल्प सही है तो प्लस टू और एक विकल्प को चुना गया है तो प्लस वन अंक मिलेगा। किसी भी विकल्प को नहीं चुना गया है तो जीरो और गलत विकल्प पर माइनस टू अंक मिलेगा। भले ही इस साल ऑनलाइन मोड में परीक्षा हुई, लेकिन तरीका ऑफलाइन पैटर्न वाला ही रहा। इंटीजर की जगह डेसिबल में जवाब देने थे। डेसिबल में दो डिजिट तक अंक लिखने थे। डीबीएमएस करिअर एकेडमी में दूसरी पाली में परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर देरी से इंट्री को लेकर पैरेंट्स हंगामा किए।कई पैरेंट्स पत्रकारों से भिड़ गये।

मार्किंग सिस्टम की वजह से कट ऑफ में कमी हो सकती है, पत्रकारों से भी भिड़े

नारायणा आईआईटी एकेडमी के निदेशक श्याम भूषण ने बताया इस साल पहली बार ऑनलाइन परीक्षा हुई। सॉफ्टवेयर काफी आसान रहा, इसलिए परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मार्किंग सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में संभव हो कट ऑफ में गिरावट आए। लेकिन जब तक सारे प्रश्न नहीं देख लिए जाय, कट ऑफ के बारे में कुछ ठोस कहना संभव नहीं है।

ऑनलाइन मोड में परीक्षा काफी कंफर्टेबल रही। पैटर्न भी पिछले साल की तरह रहा। - सार्थक साहू, परीक्षार्थी

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा रविवार 20 मई को शहर के पांच परीक्षा केन्द्रों पर हुई। पहली बार ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों ने कहा ऑफलाइन से आसान थी ऑनलाइन परीक्षा।

परीक्षार्थियों को केवल चार पेज का इन्सट्रक्शन मिला, जिसमें सवालों की प्रकृति के साथ ही मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी दी गई थी। दो पाली में हुई इस परीक्षा में 856 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को 54 सवाल के जवाब देने थे। 54 सवाल 180-180 अंक के थे। इस तरह दोनों पालियों के पेपर कुल 360 अंकों के थे। जल्द ही जेईई एडवांस के दोनों पेपर को जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। पेपर वन और टू के तीन भाग थे-फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ। प्रत्येक भाग में कुल 18 प्रश्न थे, जो तीन खंड में विभाजित थे। पेपर वन में 54 सवाल थे। अधिकतम अंक 180 थे। इस बार मार्किंग सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया गया था। सारे विकल्प सही होने पर प्लस चार, यदि चारों विकल्प सही है और केवल तीन विकल्प को चुना गया है तो प्लस थ्री, यदि दो या दो से अधिक विकल्प सही है तो प्लस टू और एक विकल्प को चुना गया है तो प्लस वन अंक मिलेगा। किसी भी विकल्प को नहीं चुना गया है तो जीरो और गलत विकल्प पर माइनस टू अंक मिलेगा। भले ही इस साल ऑनलाइन मोड में परीक्षा हुई, लेकिन तरीका ऑफलाइन पैटर्न वाला ही रहा। इंटीजर की जगह डेसिबल में जवाब देने थे। डेसिबल में दो डिजिट तक अंक लिखने थे। डीबीएमएस करिअर एकेडमी में दूसरी पाली में परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर देरी से इंट्री को लेकर पैरेंट्स हंगामा किए।कई पैरेंट्स पत्रकारों से भिड़ गये।

डीएवी पब्लिक स्कूल से इस साल 12वीं की परीक्षा दी हूं। फिजिक्स का तीसरा सेक्सन थोड़ा कठिन रहा। - स्वास्तिका, परीक्षार्थी

पेपर उम्मीद के अनुरूप रहा। फिजिक्स कठिन था। मैथ और केमिस्ट्री के पेपर आसान थे। - शिवानी, परीक्षार्थी

मैथ डिफिकल्ट था। फिजिक्स व केमिस्ट्री ठीक रहा। ऑनलाइन से परीक्षा और आसान हो गई है। - नदीम अख्तर, परीक्षार्थी

कहां-कितनी सीटें

आईआईटी खड़गपुर 1408

आईआईटी बीएचयू 1145

आईआईटी रूड़की 1019

आईएसएम धनबाद 958

आईआईटी बॉम्बे 948

आईआईटी दिल्ली 894

आईआईटी मद्रास 880

आईआईटी कानपुर 868

आईआईटी गुवाहाटी 646

आईआईटी भुवनेश्वर 273

आईआईटी इंदौर 252

आईआईटी हैदराबाद 210

आईआईटी पटना 189

आईआईटी गांधीनगर 163

आईआईटी रोपड़ 158

आईअाईटी मंडी 129

आईआईटी पलक्कड़ 126

आईआईटी जोधपुर 126

आईआईटी भिलाई 126

आईआईटी तिरुपति 126

आईआईटी धारवाड़ 126

आईआईटी गोवा 95

आईआईटी जम्मू 95

आईआईटी में कुल सीटें 10988

एनआईटी में कुल सीटें 17868

ट्रिपलआईटी में कुल सीटें 3433

सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान

3919

खबरें और भी हैं...