पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदित्यपुर टाइगर ने आदित्यपुर लायंस को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सनराइज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में आदित्यपुर में आयोजित समर प्रीमियर लीग में रविवार को आदित्यपुर टाइगर ने आदित्यपुर लायंस को 16 रन से हराया। आदित्यपुर टाइगर ने 17 ओवर में दस विकेट पर 105 रन बनाए। अनीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। सुयश ने चार व पवन पांडे ने दो विकेट लिए। आदित्यपुर लायंस की टीम 89 रन पर ढेर हो गयी। राहुल अग्रवाल 40 रन बनाकर नाबाद रहे। पवन पांडे ने तीन रन का योगदान दिया। अनीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सोमवार को आदित्यपुर टाइगर व आदित्यपुर वॉरियर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...