जमशेदपुर |बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में ताइक्वांडो समर कैंप रविवार को शुरू हुआ। समर कैंप में 166 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रणधीर सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह उपस्थित थे। स्वागत भाषण पूजा गौर ने दिया। शिविर में खेल का शुभारंभ मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीरा शर्मा ने दो महिला खिलाड़ियों को जस्ट गार्ड में पंच मारकर किया। शिविर में इंटरनेशनल पोस्ट संतोष तिवारी, पूजा गौर और राकेश राणा संचालित कर रहे हैं।