पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुपर इलेवन ने चैलेंजर को सात रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| सोनारी स्थित शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले जा रहे अंडर-14 फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जेसीए सुपर इलेवन की टीम ने जेसीए चैलेंजर को सात रन से हराया। जेसीए सुपर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 125 रन बनाए। शुभम ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। जवाब में जेसीए चैलेंजर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 118 रन ही बना सकी। अक्षत ने 62 रन बनाए। सुपर इलेवन के मनीष व गौरव ने दो-दो विकेट लिए। शुभम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खबरें और भी हैं...