अभाविप ने वर्कर्स कॉलेज के प्रिंसिपल का किया घेराव
वर्कर्स कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य।
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में छात्रों ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएन प्रसाद का घेराव किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था करने की मांग की गई। छात्रों ने कहा कि एक कॉमन रूम छह माह से बंद है, जबकि छात्र लगातार उसे खोलने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अगर सात दिनों के अंदर कॉमन रूम का ताला नहीं खुला तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक दिवसीय प्रदर्शन कर मानगो वर्कर्स कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सानिया सिंह, निधि शर्मा, सागर राय, छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ओझा, छात्र संघ के अध्यक्ष सत्यनाथ प्रमाणिक, अभिषेक ओझा, बापन घोष, राहुल, टुटून, सूरज, शैलेंद्र ओझा मुक्कू आदि शामिल थे।