पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कॉलेज भवन से नहीं, शिक्षक व छात्रों से जाना जाता है : प्राचार्य

कॉलेज भवन से नहीं, शिक्षक व छात्रों से जाना जाता है : प्राचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीम सिटी कॉलेज में कार्यक्रम में प्राचार्य मो. जकारिया के साथ विद्यार्थी।

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

करीम सिटी कॉलेज में बुधवार को एल्युमिनाई मीट 2018 का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज से जुड़े बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल डॉ. मो. जकारिया ने कहा कि कोई भी कॉलेज भवन से नहीं, अपने शिक्षक और छात्रों की वजह से जाना जाता है। छात्र व शिक्षक कॉलेज के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि यहां के कई छात्र आज देश का नाम रौशन कर रहे हैं। वहीं कला संकाय के इंचार्ज डॉ. इंद्रसेन सिंह ने कहा कि हमें अपने छात्रों पर नाज है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मो. रियाज थे। कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज के पूर्व छात्र अमन कुमार, रिंकू कुमार, गौरव, मनदीप, शर्मिला चटर्जी और जावेद मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. याहिया इब्राहिम ने किया।

खबरें और भी हैं...