घाघीडीह : पूर्व विधायक की पुण्यतिथि मनी
जमशेदपुर | घाघीडीह स्थित काली मंदिर के पास बुधवार को तांती समाज द्वारा पोटका विस के पूर्व विधायक स्व. मुकुंद राम तांती की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अतिथि के रूप में पार्षद संजीव सरदार, पूर्व पार्षद स्वपन मजूमदार, बहादुर किस्कु व मनोज नाहा ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर तांती समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।