एबीएम कॉलेज में समिति ने लगाई अमृतधारा
जमशेदपुर | एबीएम कॉलेज गोलमुरी में नारी जागरण समिति की ओर से 10 अमृतधारा का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने किया। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य मुदिता चंद्रा ने कहा कि जनकल्याण के लिए नारी जागरण समिति का छोटा सा प्रयास कल्याणकारी साबित होगा। वहीं, ब्रह्मकुमारीज की अंजू बहन ने मानव कल्याण के लिए नारी जागरण समिति के कार्यों की सराहना की। मौके पर अध्यक्ष शशि लड्ढा, ओम लता, मंजू अग्रवाल, नंदा शर्मा, सुशीला अग्रवाल, मीणा, रेखा, कमलेश, सुनीता, शकुंतला, उर्मिला, प्रीति, मीरा आदि उपस्थित थीं।