पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजयुमो ने कई क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भाजयुमो महानगर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत बर्मामाइंस, गोलमुरी, भुइयांडीह, बिरसानगर के ज्ञानदीप स्कूल व टेल्को समेत कई क्षेत्रों में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों के बीच साफ-सफाई पर जोर देने का आग्रह किया गया। दुकानों में कचरा संग्रह करने के लिए छोटा डस्टबिन रखने की अपील की। वहीं, दुकानों में डस्टबिन रखने वाले दुकानदारों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुलाब फूल देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...