पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • वीमेंस कॉलेज में ऑनलाइन पेमेंट में गड़बड़ी होने पर दूसरे दिन भी हंगामा

वीमेंस कॉलेज में ऑनलाइन पेमेंट में गड़बड़ी होने पर दूसरे दिन भी हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

वीमेंस कॉलेज में फॉर्म भरने के दौरान ऑनलाइन पेमेंट में आ रही समस्या की वजह से लगातार दूसरे दिन छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं ने कहा कि ऑन लाइन पेमेंट भुगतान करने के बावजूद कॉलेज के सर्वर में पेमेंट शो नहीं कर रहा है। उन्हें चालान भी नहीं मिल रहा है। लेकिन उनकी समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है।

इस दौरान सैकड़ों छात्राएं अपनी मांग को लेकर प्रिंसिपल कक्ष के बाहर पहुंचीं। लेकिन कॉलेज में चल रहे दूसरे कार्यक्रमों की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसलिए उन्हें लौटना पड़ा। हालांकि प्रिंसिपल डॉ पूर्णिमा कुमार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने छात्राओं की समस्या का समाधान के लिए सर्वर एक्सपर्ट को बुलाया। कॉलेज में देर शाम तक सिस्टम अपडेट करने का काम चलता रहा। इस बीच छात्राओं की समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने 23 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी। मालूम हो कि इससे पहले यह तिथि 18 अप्रैल थी। इसी वजह से बुधवार को कॉलेज में लंबी लाइन लगी रही। हालांकि छात्राओं की मदद के लिए कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारी जुटी रहीं।

वीमेंस कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्राओं की लगी लंबी कतार।

ऑनलाइन पेमेंट के दौरान हो रही छात्राओं की समस्या को देखते हुए हमने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दी है। वहीं ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया को सही करने के लिए सर्वर एक्सपर्ट को बुलाया गया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। इस समस्या का समाधान होने के बाद छात्राओं को परेशानी नहीं होगी। डॉ पूर्णिमा कुमार, प्रिंसिपल, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

खबरें और भी हैं...