पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • विवि कर्मचारियों के बकाया व पेंशन भुगतान की समस्या का जल्द होगा समाधान : इमरान

विवि कर्मचारियों के बकाया व पेंशन भुगतान की समस्या का जल्द होगा समाधान : इमरान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रांची के कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें राज्य के अलग-अलग विवि एवं कॉलेजों से रिटायर होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बकाया भुगतान व पेंशन भुगतान के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक अबू इमरान ने की। बैठक में कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ एके झा ने बताया- केयू में 31 मामलों का निस्तारण विवि मुख्यालय स्तर पर लंबित है, जबकि 36 मामले कोर्ट में लंबित हैं। प्रॉक्टर ने स्थानीय स्तर पर लंबित 31 मामलों का निस्तारण दो माह में करने की बात कही। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर लंबित मामलों में विवि की अोर सभी जरूरी कागजात जमा कर लिए गए हैं। विवि जल्द ही अपनी तरफ से सभी दस्तावेज विभाग को सौंप देगा।

खबरें और भी हैं...