पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • तय नहीं हो पाया को ऑपरेटिव के प्रिंसिपल का नाम, अब 20 के बाद जारी होगी अधिसूचना

तय नहीं हो पाया को-ऑपरेटिव के प्रिंसिपल का नाम, अब 20 के बाद जारी होगी अधिसूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | को-ऑपरेटिव कॉलेज के नए प्रिंसिपल के चयन का मामला लटकता जा रहा है। कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) प्रशासन इस मामले में जल्द नाम की घोषणा करने की बात तो करता है लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। इसी का परिणाम है कि बुधवार को 18 दिन बीतने के बाद भी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को विवि के कुलसचिव डॉ एसएन सिंह मुख्यालय में मौजूद नहीं थे। इस वजह से प्रिंसिपल के नाम पर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। प्रिंसिपल पद पर फैसला 20 अप्रैल के बाद होगा, क्योंकि शुक्रवार को राजभवन में बड़ी बैठक है।

खबरें और भी हैं...