पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • वीमेंस कॉलेज में है मोबाइल चुराने वाली छात्राओं का गिरोह, सीसीटीवी फुटेज में दो लड़कियां बैग से मोबाइल निकालती मिली, एक की पहचान

वीमेंस कॉलेज में है मोबाइल चुराने वाली छात्राओं का गिरोह, सीसीटीवी फुटेज में दो लड़कियां बैग से मोबाइल निकालती मिली, एक की पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में मोबाइल चोरनी गिरोह का आतंक है। हर दूसरे दिन कॉलेज में मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर छात्राएं प्रिंसिपल के पास पहुंच रही हैं। बुधवार को एक साथ तीन मोबाइल चोरी का मामला आया। इसे लेकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार कॉलेज में पहली पाली में परीक्षा दे रही तीन छात्राओं का मोबाइल क्लास रूम से बाहर रखे गए बैग से चोरी हो गया। छात्राएं जब परीक्षा देकर बाहर निकलीं और अपना बैग चेक किया तो उसमें मोबाइल ही नहीं था। वे अपने परिजनों के साथ सीधे प्रिंसिपल रूप में पहुंचीं और हंगामा करने लगी। उनका आराेप था कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से मोबाइल चोरी हुआ। इन छात्राओं के समर्थन में दूसरी छात्राएं भी पहुंची। छात्राओं के उग्र विरोध को देखते हुए पहले तो कॉलेज की प्रिंसिपल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन जब इसके बाद भी छात्राएं नहीं मानी और मोबाइल तत्काल उपलब्ध कराने की मांग करने लगी तो कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।

कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की गैलरी व क्लास रूम में लगे सीसीटीवी को चेक कराया तो उसमें दो लड़कियों मोबाइल चोरी करते हुए दिखीं। दोनों लड़कियां सीढ़ी के सहारे गैलरी में चढ़ती हैं। एक लड़की छात्रा के बैग को उठाकर उसमें मोबाइल निकालती दिख रही है। दूसरी बैग को दूसरे कमरे में ले जाकर पूरे आराम से मोबाइल निकालती है और फिर बाहर आकर बैग को वहीं रख देती है। चौंकाने वाली बात है यह लड़की एक बार और मोबाइल चोरी करते हुए कॉलेज के सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। लेकिन उसके खिलाफ कोई नहीं हुई है।

सीसीटीवी में मोबाइल चोरी की पूरी वारदात है कैद

कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते पुलिस अधिकारी व छात्राएं।

मोबाइल चुराकर जाती छात्रा।

3 मोबाइल चोरी होने पर छात्राओं ने किया हंगामा बुलानी पड़ी पुलिस

रोक के बावजूद कॉलेज में मोबाइल लेकर आती हैं छात्राएं

मोबाइल चोरी की घटना के बीच कॉलेज प्रशासन नियमों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते दिखे। कॉलेज प्रशासन की माने तो कैंपस में मोबाइल लाना निषेध है। लेकिन इसके बाद भी छात्राएं मोबाइल लाती हैं और उसका प्रयोग करती हंै।

लगातार मिल रही है शिकायत

कॉलेज में मोबाइल चोरी की लगातार शिकायत मिल रही हैं। बुधवार को भी तीन मोबाइल चोरी की शिकायत मिली। इसे लेकर कुछ छात्राओं ने हंगामा भी किया। मोबाइल चुराने वाली सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं। पूर्णिमा कुमार, प्रभारी प्रिंसिपल, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

खबरें और भी हैं...