सैलून के अंदर लॉटरी खेलते युवक को पुलिस को सौंपा
जमशेदपुर | मानगो मुंशी मोहल्ला के पास बुधवार रात एक सैलून में लॉटरी खेलाते युवक को भाजपा नेता विकास सिंह ने पकड़ा। पकड़े जाने पर युवक ने धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास किया। इसी बीच अन्य भाजपाई पहुंच गए। सूचना मिलने पर मानगो पुलिस पहुंची और युवक को थाने ले गई। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल व कई लॉटरी के टिकट बरामद किए हैं। धराया मो. सलीम मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है।