पुलिस वैन से सीधी टक्कर, हाइवा के खलासी की मौत, तीन गंभीर
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर/गम्हरिया
कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा-चौका रोड पर रघुनाथपुर के पास हाइवा और पुलिस वैन में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा खलासी सीमागुंडा गांव (नीमडीह) निवासी अदुना महतो (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि चालक राजेश कुमार तथा पुलिस वैन पर सवार अड़की निवासी शिवेश्वर हजाम एवं शंकर घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है।
सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस ने घायलों को जेआरडीसीएल की एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान शिवशंकर हजाम होटवार जेल (रांची) से कागजात पहुंचाने के लिए विभागीय मिनी ट्रक से जमशेदपुर और सरायकेला कोर्ट जा रहा था। इस दौरान कांड्रा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी।
घायल होमगार्ड जवान व हाइवा चालक, नीचे क्षतिग्रस्त हाइवा।