नागपुर-नई दिल्ली से जुड़े हैं सट्टेेबाज परवेज अहमद के तार, कदमा सहित शहर के कई क्षेत्र के लोग भी शामिल
मानगो सुंदरवन फेज-2 तुलसी अपार्टमेंट निवासी परवेज अहमद के तार नई दिल्ली और नागपुर से जुड़े हैं। दिल्ली का डैडी फोन पर सवाल करता था, जिसे परवेज अहमद फैलाता था। हर ओवर पर बेटिंग (सट्टा) लगती थी। रुपए की वसूली करने दिल्ली व नागपुर से व्यक्ति आता था और रुपए ले जाता था। परवेज अहमद को मंगलवार को पुलिस ने उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था। परवेज ने सट्टे के पैसे से करीब 60 लाख रुपए में फ्लैट के अलावा स्कार्पियो (जेएच05बीएस-5391)खरीदा है।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया- छापामारी के दौरान परवेज आलम के फ्लैट से 26.43 लाख नकद, 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 एटीएम, विजया बैंक का चेकबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। परवेज से नकद राशि एक बैग में डालकर अलमारी में रखे थे। एसएसपी ने बताया- परवेज अहमद आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का काम करता था। वह 4-5 साल से इस धंधे में है। मंगलवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल के मैच में भी परवेज ने सट्टा लगाया था। सट्टेबाजी में कदमा व अन्य क्षेत्र के कुछ लोग भी जुड़े हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
छापामारी में Rs.26.43 लाख, 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप बरामद
गिरफ्तार परवेज अहमद।
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर
मानगो सुंदरवन फेज-2 तुलसी अपार्टमेंट निवासी परवेज अहमद के तार नई दिल्ली और नागपुर से जुड़े हैं। दिल्ली का डैडी फोन पर सवाल करता था, जिसे परवेज अहमद फैलाता था। हर ओवर पर बेटिंग (सट्टा) लगती थी। रुपए की वसूली करने दिल्ली व नागपुर से व्यक्ति आता था और रुपए ले जाता था। परवेज अहमद को मंगलवार को पुलिस ने उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था। परवेज ने सट्टे के पैसे से करीब 60 लाख रुपए में फ्लैट के अलावा स्कार्पियो (जेएच05बीएस-5391)खरीदा है।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया- छापामारी के दौरान परवेज आलम के फ्लैट से 26.43 लाख नकद, 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 एटीएम, विजया बैंक का चेकबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। परवेज से नकद राशि एक बैग में डालकर अलमारी में रखे थे। एसएसपी ने बताया- परवेज अहमद आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का काम करता था। वह 4-5 साल से इस धंधे में है। मंगलवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल के मैच में भी परवेज ने सट्टा लगाया था। सट्टेबाजी में कदमा व अन्य क्षेत्र के कुछ लोग भी जुड़े हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ये सामान बरामद : 26.43 लाख नकद, 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 एटीएम, विजया बैंक का चेकबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, कई रजिस्टर
एक घंटे कमरे में छिपा रहा परवेज
मंगलवार रात सिटी एसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापामारी की। पुलिस की भनक मिलते ही परवेज ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान उसने कई सिम तोड़ डाले। करीब एक घंटे तक वह कमरे में छिपा रहा। बाद में पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला और परवेज को गिरफ्तार किया।
फर्जी सिम से सट्टेबाजी करता था परवेज
परवेज फर्जी सिम से सट्टेबाजी करता था। उसके फ्लैट से कई रजिस्टर भी बरामद किए गए, जिसमें 2015 से अबतक सट्टा के खेल के संबंध के लिखा गया है। इसके अलावा कई लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। परवेज अहमद के खिलाफ फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सट्टेबाजी में छोटे भाई ने सोनारी में चलाई थी गोली
एसएसपी ने बताया- परवेज अहमद का भाई जमशेद अहमद उर्फ जंबो भी इसी कारोबार से जुड़ा है। दो वर्ष पूर्व जंबो ने सोनारी में सट्टेबाजी के ही एक मामले में गोली चलाई थी।