आकांक्षी जिला के डीसी संग पीएम कर सकते हैं बैठक
जमशेदपुर | धनबाद यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 17 आकांक्षी जिलों के डीसी के साथ बैठक कर सकते हैं। इस संबंध में झारखंड के विकास आयुक्त अमित खरे ने 10 जिलों के डीसी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री के संभावित समीक्षा बैठक के लिए रिपोर्ट देने को कहा है। इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम भी शामिल है।