पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सीतारामडेरा ह्यूम पाइप निवासी संदीप कुमार ने सीतारामडेरा पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। संदीप कुमार का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदीप के अनुसार बस्ती की एक युवती गायब हो गई है। वह अपनी मर्जी से घर से भागी है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और पिटाई की। इधर पुलिस ने पिटाई के आरोप को गलत बताया है। पुलिस के अनुसार युवती के घरवालों ने संदीप पर युवती को भगाने का संदेह व्यक्त किया था। इसी कारण उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था।

खबरें और भी हैं...