अधिवक्ता के निधन पर दूसरी पाली में काम ठप
जमशेदपुर | जमशेदपुर बार के अधिवक्ता सुबोध भौमिक की आकस्मिक निधन से बुधवार को अधिवक्ताओं ने कोर्ट के दूसरी पाली के काम से अपने को अलग रख कर शोक व्तक्त किया है। बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अधिवक्ता मुकेश झा, सुशील महतो, अजय कुमार पांडेय और सुबोध भौमिक के निधन हो जाने से बार भवन और प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज मनोज प्रसाद के कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया। मौके पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्म की शांति का कामना की।