जमशेदपुर | कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 में मंगलवार की रात सिटी एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जुआ अड्डा में छापामारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ अड्डा से कई सामान भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार छह लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।