पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • संवेदक को चप्पल से मारने का मामला : जिला पार्षद और संवेदक पर केस दर्ज

संवेदक को चप्पल से मारने का मामला : जिला पार्षद और संवेदक पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/पोटका | पोटका प्रखंड के कालिकापुर में जिला पार्षद और संवेदक के बीच हुए विवाद के बाद पोटका थाना में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है। संवेदक मनोज कुमार सिंह ने जिला पार्षद हीरामुनी मुर्मू के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 379, 384 का मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर हीरामुनी मुर्मू के बयान पर संवेदक मनोज कुमार सिंह पर धारा 341, 504, 506, 3(x)SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि 11 मई को दलाई बांध तालाब के शिलान्यास कार्यक्रम में ठेकेदार द्वारा आमंत्रण नहीं देने पर जिला पार्षद ने आपत्ति की और संवेदक के साथ विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...