पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शहर के तीनों निकायों में विकास के लिए 70 करोड़ की योजनाओं को जिला योजना समिति ने दी स्वीकृति

शहर के तीनों निकायों में विकास के लिए 70 करोड़ की योजनाओं को जिला योजना समिति ने दी स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला योजना समिति ने शहर के तीनों नगर निकाय क्षेत्र के विकास के लिए करीब 70 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में डीसी सह जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद विद्युतवरण महतो भी उपस्थित थे। जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में 15 करोड़ की कुल लागत से करीब 500 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। राशि की उपलब्धता के आधार पर योजनाओं की प्राथमिकता तय होगी और उन पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मानगो अक्षेस में 38.65 करोड़ व जुगसलाई नपा के 16.50 करोड़ रुपए की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में तय हुआ- जाम से निजात के लिए एमजीएम व आरडी टाटा चौक के पास लाइट सिग्नल लगाया जाएगा। जमशेदपुर अक्षेस महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 20 महिलाओं को बिना ब्याज पर पिंक टोटो (ई-रिक्शा) खरीदने में सहयोग करेगा। एक लाख रुपए वाली टोटो के लिए इच्छुक महिलाओं को 20 हजार रुपए भुगतान करना होगा। शेष राशि का भुगतान किश्तों में करना होगा। महिलाएं ही पिंक टोटो (ई रिक्शा) का संचालन करेंगी। जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र की 287 और जमशेदपुर पश्चिम विस क्षेत्र के लिए 200 योजनाओं को जिला स्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रदान की।

इन योजनाओं को दी गई स्वीकृति

पूर्वी विस में 122 और पश्चिम विस क्षेत्र में 43 सड़क निर्माण।

पूर्वी विस में 143 और पश्चिम विस क्षेत्र में 71 स्थानों पर नाली निर्माण।

पूर्वी विस में 91 और पश्चिम विस क्षेत्र में 67 नागरिक सुविधाएं।

भुइयांडीह लाल भट्टा स्थित बिरसा मुंडा स्थान का सौंदर्यीकरण।

शक्तिनगर व बिरसानगर जोन-1बी में नया छठ घाट का निर्माण।

टेल्को के सीटू तालाब का सौंदर्यीकरण व छठ घाट का निर्माण।

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

जिला योजना समिति ने शहर के तीनों नगर निकाय क्षेत्र के विकास के लिए करीब 70 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में डीसी सह जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद विद्युतवरण महतो भी उपस्थित थे। जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में 15 करोड़ की कुल लागत से करीब 500 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। राशि की उपलब्धता के आधार पर योजनाओं की प्राथमिकता तय होगी और उन पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मानगो अक्षेस में 38.65 करोड़ व जुगसलाई नपा के 16.50 करोड़ रुपए की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में तय हुआ- जाम से निजात के लिए एमजीएम व आरडी टाटा चौक के पास लाइट सिग्नल लगाया जाएगा। जमशेदपुर अक्षेस महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 20 महिलाओं को बिना ब्याज पर पिंक टोटो (ई-रिक्शा) खरीदने में सहयोग करेगा। एक लाख रुपए वाली टोटो के लिए इच्छुक महिलाओं को 20 हजार रुपए भुगतान करना होगा। शेष राशि का भुगतान किश्तों में करना होगा। महिलाएं ही पिंक टोटो (ई रिक्शा) का संचालन करेंगी। जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र की 287 और जमशेदपुर पश्चिम विस क्षेत्र के लिए 200 योजनाओं को जिला स्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रदान की।

जमशेदपुर अक्षेस की योजनाएं

एमजीएम अस्पताल के पास व आरडी टाटा चौक पर लाइट सिंगनल का निर्माण।

बागुनहातु में नदी किनारे सीढ़ी का निर्माण।,गोलमुरी मथुरा बागान में पार्क निर्माण

सोनारी बच्चा सिंह बस्ती में छठ घाट का निर्माण।, सोनारी जॉगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण।

बिरसानगर, बारीडीह बस्ती व जेम्को में तीन ओपन जिम खाना का निर्माण।

जेम्को चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण

बिरसानगर-1बी में सात एकड़ में फैले जाहेरथान का सौंदर्यीकरण।

सोनारी गुरजात संघ के कबड्डी मैदान में स्टेडियम का निर्माण।

सोनारी कैलाशनगर तालाब का सौंदर्यीकरण, लाइट व सीढ़ी का निर्माण।

कदमा अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा की स्थापना।

कदमा-सोनारी इलाके में चार स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।

मानगो अक्षेस

56 स्थानों पर 3.14 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ओल्ड सीनियर सिटीजन भवन का निर्माण।

मानगो अक्षेस क्षेत्र के तीन वार्ड में एक-एक स्वास्थ्य केंद्र तथा एनएच-33 के किनारे एक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण।

मानगो क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से 17 नालों का पक्कीकरण। नालों की सफाई जुस्को कराएगी।

मानगो के शेष नालों की सफाई पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होंगे।

जुगसलाई नपा

1.53 करोड़ की लागत से 18 स्थानों पर सड़क निर्माण।

15 करोड़ के फंड से नाली निर्माण व सफाई व सफाई उपकरणों की खरीदारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...