पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झगड़े में पड़ोस की लड़कियों ने पीट दिया, शर्मिंदगी में 7वीं की छात्रा ने एसिड पी, एमजीएम में भर्ती

झगड़े में पड़ोस की लड़कियों ने पीट दिया, शर्मिंदगी में 7वीं की छात्रा ने एसिड पी, एमजीएम में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुगसलाई नया बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने गुस्से में आकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। लोगों ने बताया- नाबालिग की गुरुवार सुबह पड़ोस की लड़कियों से किसी बात पर झगड़ हुआ। कुछ लड़कियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज और शर्मिंदगी महसूस कर रही नाबालिग ने घर में जाकर टायलेट साफ करने वाला एसिड पीकर जान देने का प्रयास किया। घरवाले उसे तत्काल जुगसलाई सामुदायिक अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। शाम तक नाबालिग की स्थिति में सुधार आया। नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है।

खबरें और भी हैं...