जमशेदपुर | कारखाना निरीक्षक ने टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन को नोटिस भेजा है। मामला ठेका कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वेतन नहीं मिलने का है।
प्रिंसिपल इंप्लायरों होने के प्रमुख होने के नाते उन्हें निर्देश दिया गया ठेका कर्मचारियों को तुरंत वेतन भुगतान कराएं। टाटा स्टील की वेंडर कंपनी के 27 ठेका कर्मचारियों ने कारखाना निरीक्षक से लिखित शिकायत की है। इसमें बताया गया है उन लोगों को हरेक माह 5 तारीख तक वेतन मिल जाता है। 15 मई गुजर जाने पर भी उन लोगों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। सभी ठेका कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर कारखाना निरीक्षक से अनुरोध किया कि उन लोगों को तुरंत वेतन दिलाया जाए।