पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर होगा पुतला दहन : डॉ अजय

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर होगा पुतला दहन : डॉ अजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कर्नाटक में हो रहे नाटक के विरोध में लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ-देश बचाओ के नारे कि साथ सभी जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों सूचना दी गई है। वे गुरुवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में इन दिनों लगातार घोटाले की खबर सुर्खियों में है। मोमेंटम झारखंड, स्किल डेवलपमेंट के बाद अब कंबल घोटाला और टैब घोटाला सुर्खियों में है। झारखंड सरकार मोमेंटम झारखंड के माध्यम से आदिवासियों एवं मूलवासियों का जमीन छीनने का प्रयास लगातार कर ही रही है, सरकार कार्पोरेट घरानों के हाथों बिक चुकी है।

खबरें और भी हैं...