जमशेदपुर | बागबेड़ा रामनगर में गुरुवार देर शाम नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। रात में परिजन लौटे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के घरवाले मामले की शिकायत करने बागबेड़ा थाना पहुंचे, लेकिन कुछ लोग मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में जुटे थे।