पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ाया थाने से फरार डकैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बर्मामाइंस थाना से फरार डकैती का आरोपी बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी भोला पांडेय को पुलिस 24 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी है। पुलिस भोला पांडेय के घरवाले को पूछताछ के लिए थाना लाई। पुलिस उनके जरिए भोला पांडेय तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस के अनुसार भोला पांडेय की तलाश में छापामारी की जा रही है। मालूम हो कि चक्रधरपुर रेलवे गोदाम में वर्ष 2015 में डकैती के एक मामले में बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी भोला पांडेय वांछित है। मंगलवार की रात पुलिस ने कैरेज कॉलोनी में मारपीट के एक मामले में पकड़कर थाना लाई थी।

खबरें और भी हैं...