सोहेल ने रख ली थी विशाल सिंह की घड़ी व मोबाइल
सोहेल के अनुसार, विशाल के मरने के बाद उसने उसकी (विशाल) की कलाई घड़ी और मोबाइल अपने पास रख लिया था। पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने मानगो हयातनगर निवासी सोहेल अंसारी, निखिल कुमार साव (शंकोसाई रोड नंबर-1), रमेश कुमार वर्मा व भोला महतो (दोनों शंकोसाई रोड नंबर-5 परमानंद नगर) को जेल भेज दिया। पुलिस ने चारों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। जबकि राहुल गुप्ता उर्फ शोले ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट से उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।
रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में फरार उत्तम महतो, कुंदन सिंह उर्फ भोंदू और रोहित की तलाश जारी है। इस हत्याकांड में बबलू थापा और गणेश सिंह की संलिप्तता अभी तक नहीं आई है।