पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापार मंडल बूथ पर 5 बजे तक कतार में लगे रहे 280 मतदाता

व्यापार मंडल बूथ पर 5 बजे तक कतार में लगे रहे 280 मतदाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में जामताड़ा शहर के व्यापार मंडल बूथ पर शाम 5 बजे भी काफी संख्या में मतदाता वोट देने के लिए लाईन में खड़े नजर आए। वोट डालने के आखरी समय शाम 5 बजे तक थी। जिस कारण लाईन में खड़े लोगों को वोट डालने दिया गया। इस दौरान लाईन में 280 के करीब मतदाता खड़े थे। मतदाताओं को व्यापार मंडल मतदान केंद्र के बाउंड्री के भीतर कर बाहर से ताला जड़ दिया गया। लंबी कतार के कारण विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए एसडीओ नवीन कुमार स्वयं बूथ पर पहुंचे एवं मतदान प्रक्रिया जारी रखने का निर्देश दिया। उनके साथ प्रशिक्षु डीएसपी नेहा बाला तथा पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार सिंह भी बूथ पर थे। मतदाताओं के अनुसार बूथ पर बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मतदान केंद्र के भीतर अंधकार जैसा नजारा था। इस वजह से लोगों को मतदान में परेशानी हो रही थी। लोगों की शिकायत पर सुबह 10 बजे के बाद जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी। तेज धूप में मतदाताओं को परेशानी नहीं हो।

बंद सा दिखा नजारा

मतदान को लेकर जामताड़ा तथा मिहिजाम में बंद सा नजारा देखने को मिला। अधिकांश दुकानें बंद रही। वहीं सड़कों पर भी वाहनों का चलना आम दिनों से कम रहा। जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जामताड़ा बाजार, स्टेशन चौक, सुभाष चौक पर बंद सा नजारा देखने को मिला।

खबरें और भी हैं...