पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता संदेश फैलाने का ग्रामीणों ने ली शपथ

स्वच्छता संदेश फैलाने का ग्रामीणों ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता का संकल्प लेते अधिकारी व कर्मी।

सिटी रिपोर्टर। जामताड़ा

ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह में समाहरणालय परिसर में सफाई - अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी आदित्य कुमार आनंद, डीडीसी रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में समाहरणालय कर्मियों ने समाहरणालय परिसर में फैली गंदगी की सफाई की तथा उसके बाद हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाइ सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, एसपी डॉ जया रॉय सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान उपायुक्त ने करमाटांड़ तथा नारायणपुर प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविकाओं को हैंड वॉश यूनिट के तहत बाल्टी तथा किट का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान ही स्वच्छता अभियान के लिए बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता परामर्शी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत 17 अप्रैल से 5 मई तक जिले के सभी गांवों में शौचालय सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत जहां-जहां शौचालय बन गया है या फिर उसका उपयोग नहीं हो रहा है उसका उपयोग करने के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। साथी एक फॉर्मेट भरकर जमा लिया जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि कहां शौचालय बन गया है। उसका उपयोग हो रहा है अथवा नहीं या फिर उसकी स्थिति कैसी है। इस दौरान उन्होंने सत्यापन कार्य करने वाले लोगों से भी कई आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि जो व्यक्ति स्वच्छता का संदेश फैलाना चाहते हैं वह इस में कार्य करें। जिन्हें इस कार्य में कोई रुचि नहीं है वह सत्यापन का कार्य न करें। उन्होंने बताया कि 1 पंचायत में कुल 3 सदस्यों को सत्यापन कार्य के लिए लगाया गया है। एक माह के अंदर जिले में सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर एसडीओ नवीन कुमार ने भी सत्यापन कार्य के लिए दिए गए फार्म के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। हर बिंदु को गंभीरता से पढ़कर भरने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया तथा उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंच संचालन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समन्वयक रूबी कुमारी ने की। मौके पर डीआरडीए निर्देशक रामवृक्ष महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, संदीप कुमार, कृष्ण नंदन मिश्रा आदि थे।

प्रखंड परिसर में कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

जामताड़ा |स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार सुबह 6 बजे जामताड़ा प्रखंड परिसर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड परिसर में बीडीओ अमृता प्रियंका एक्का के नेतृत्व में पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से साफ सफाई अभियान चलाया। जिसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। मौके पर प्रखंड परिसर में जमा कूड़े-कचरे को साफ सफाई की गई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार स्वच्छता अभियान चला रही है। गांव में शौचालय निर्माण के साथ ही लोगों को व्यवहार में भी परिवर्तन किया जाना है। इसके लिए ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि लोग सफाई के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर घर एवं आसपास को साफ रखने एवं स्वच्छ जल सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जामताड़ा प्रखंड के पंजनिया पंचायत सुपायडीह पंचायत मेंझिया दुलाडीह सहित विभिन्न पंचायतों एवं विद्यालयों में जागरूकता रैली साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया तथा सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, बीपीआरओ सुखदेव टोप्पो, सौरभ भैया, सुदीप्तो सरकार, राजीव रंजन, पूनम कुमारी, अंकिता शेखर, मनीष कुमार, अमृता दत्त, रामाकांत भैया, अरबिंद भैया, मतीन अंसारी सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे। संकुल सुपाईडीह के पंचायत सचिवालय में ग्राम स्वराज अभियान के स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, हैंडवाॅश एवं नाखून कटाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर शौचालय उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

पबिया|आंगनबाड़ी केंद्र पबिया में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चोंं को सफाई का महत्व बताया गया। जिसमें बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने, शौच के बाद साबुन से हाथ धोने एवं अन्य जानकारी दिया गया। सेविका सरस्वती देवी ने कहा कि समय-समय पर बच्चो को यहां स्वच्छता के बारे में बताया जाता है।

कर्मियों को स्वस्छता का संकल्प दिलाते डीसी व अन्य अधिकारी।

नारायणपुर में चला स्वच्छता अभियान

भास्कर न्यूज। नारायणपुर

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ जहीर आलम के अलावा अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मियों ने स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भी इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल प्रांगण की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर बीडीओ जहीर आलम ने दोनों ही स्थानों पर खुद झाड़ू लेकर साफ सफाई की एवं नियमित रूप से साफ-सफाई कर सभी संस्थानों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घर हो या कार्यालय परिसर हर जगह साफ सफाई आवश्यक है। हर जगह लोगों को साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इस बात पर भी ध्यान रखें कोई भी कहीं पर गंदगी न फैलाएं। उक्त स्थानों पर आयोजित स्वच्छता अभियान में बीडीओ एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार दास, बीस सूत्री प्रखन्ड अध्यक्ष संजय पोद्दार के अलावा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा, मुखिया बालेश्वर हेंब्रम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लखीराम कोल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रामकृष्ण बाबु, अर्चना साहा, दिलीप बराई, मुकेश कुमार, प्राणेश मिश्र, महेश सिंह, ब्रजेश शर्मा, जगत प्रसाद, प्रफ्फुल रवानी, ओमनारायण प्रसाद, रंजीत मंडल, मीरा, कुमुद, चंचला, सावित्री मरांडी, ललिता कुमारी, सुशील मुर्मू, कुमुद कुमारी, आदि स्वस्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

पंचायत सचिवालय में स्कूली बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देते अधिकारी।

नारायणपुर में सफाई करते लोग।

कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान में शामिल स्वास्थ्यकर्मी।

बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करती सहिया।

खबरें और भी हैं...