पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीडीसी के साथ केंद्रीय टीम आदर्श गांव बनकाठी पहुंची

डीडीसी के साथ केंद्रीय टीम आदर्श गांव बनकाठी पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित|आदर्श ग्राम बनकटी गांव में पंचायत भवन डीडीसी रामाशंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्रालय के टीम देवेंद्र अरोड़ा अवर सचिव नंद किशोर कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिला के तमाम पदाधिकारी पहुंचे। माैके पर सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एसबीआई जामताड़ा के परामर्शी सुकुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा 18 से 70 वर्ष के लोगों का 12 में 1 वर्ष के लिए दिया जाता है। जिसमें लाभुक 12 में दो लाख का बीमा किया जाता है। आंशिक रूप से दुर्घटना होने पर एक लाख रुपया मिलता है। जीवन ज्योति बीमा में 1 वर्ष में 330 लगता है। 18 से 40 वर्ष के लिए है प्रतिभा कुजूर ने कहा कि 2012 के जनगणना के आधार पर जिन बीपीएल परिवारों की सूची आई है उन्हें 5 मई को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। 227 लोगों का आवेदन उपलब्ध है। जिनमें 161 लोगों को गैस कनेक्शन दे दिया गया है। बिजली विभाग के द्वारा 500 में एपीएल कनेक्शन तथा बीपीएल परिवार को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दी जाएगी। इसके तहत ग्रामीणों को 50 में प्रति एक एलईडी बल्ब का बिक्री किया गया। मौके पर बीडीओ कयूम अंसारी, सीडीपीओ रेवा रानी, प्रभारी डॉ फूलचंद हांसदा, बीईईओ नरेश दास, मो रफीक हुसैन, विजेंद्र लाल, चमेली टुडू, सलीम खान, सैय्यद तनवीर आलम, जिप सदस्य भजहरि मंडल, मुखिया निराशी हेम्ब्रम उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...