पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में धूमधाम से मनाया गया अक्षय तृतीया

जिले में धूमधाम से मनाया गया अक्षय तृतीया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|अक्षय तृतीया जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर जामताड़ा चंचला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना की गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। पंडितों को खाद्य सामग्री, दान पुण्य की भागीदारी माना जाता है। ऐसी परंपरा को निभाते हुए जिले के लोगों ने बुधवार को जम कर दान पुण्य का लाभ उठाया। वही स्थानीय आभूषण के दुकानों में सोना चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सोना के दामों में उछाल के कारण लोगों ने चांदी के आभूषण सबसे अधिक खरीदा वही सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी भी लोगों ने की बताया जाता है कि अक्षय तृतीया के इस मौके पर जिले में करीब एक कराेड़ का व्यवसाय हुआ। अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के आभूषण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भारी छूट दी गई थी। जिसका लाभ ग्राहकों ने उठाया। शहर के दर्जनों दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

खबरें और भी हैं...