ग्राम स्वराज अभियान से जुड़ेगा बनकाठी गांव
जिला प्रशासन जामताड़ा की ओर से 14 से 05 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड का एक गांव बनकाटी को 7 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस वितरण, सौभाग्य योजना से घर घर बजली, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष शामिल है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत योग्य आवेदक को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सौभाग्य योजना बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिला तथा 2 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण करने की योजना है। 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस के अवसर पर आवास, सौभाग्य इत्यादि योजनाओं के लाभुकों को लाभ वितरण कार्यक्रम होगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन तथा स्वस्थ्य सबंधी जानकारी दी जाएगी।