पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापेमारी में 262 लीटर शराब बरामद, 25 आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी में 262 लीटर शराब बरामद, 25 आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब भट्‌ठी पर कार्रवाई करती पुलिस।

सिटी रिपोर्टर | जामताड़ा

उपायुक्त जामताड़ा आदित्य कुमार आनंद के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव 2018 के मद्देनजर जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चुनाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान किया गया। कुल 55 मामला दर्ज किया गया, जिसके तहत 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 14 मामले न्यायालय में दर्ज किया गया। माैके पर कुल 262 लीटर अवैध चुलाई शराब, 60 केजी जावा महुआ, देसी शराब 30 लीटर, विदेशी शराब 30, लीटर बीयर 18 लीटर एवं पचवयी 326 किलो जब्त किया गया। जुर्माना के मद में कुल 81 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुआ।

बता दें कि मतदान के शुद्धता के लिए 14 अप्रैल के अपराह्न 5 बजे से दिनांक 17 अप्रैल के प्रातः 7 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र जामताड़ा एवं नगर परिषद क्षेत्र मिहिजाम अंतर्गत शराब की समस्त दुकाने पूर्णता सील बंद रहेंगे। इस अवधि में शराब की बिक्री पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। इस हेतु उत्पाद विभाग जामताड़ा ने कमर कस लिया है। सभी जगह पर होटल ढाबा एवं अन्य विशेष स्थान जहां शराब की बिक्री होने की सूचना मिलती है। या संसूचित है वैसे जगहों पर लगातार छापामारी अभियान एवं तलाशी अभियान निरंतर जारी है।

खबरें और भी हैं...