पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेता बिरेंद्र मंडल ने किया जनसंपर्क

भाजपा नेता बिरेंद्र मंडल ने किया जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नुक्कड़ सभा करके लोगों से अपील करते प्रत्याशी।

रीना के पक्ष में की मतदान की अपील
भास्कर न्यूज|जामताड़ा

नगर पंचायत जामताड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने पांडेडीह में जनसंपर्क चलाया। इस अवसर पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद जामताड़ा नगर पंचायत के कोने-कोने में विकास पहुंचाना है। कहा कि पहले पिछड़ा माने जाने वाले क्षेत्र आज विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। इसीलिए आज वे जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं जनता खुद आगे आकर उनको आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा रीना कुमारी की जीत जनता ने पहले ही सुनिश्चित कर दी है और दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा के उम्मीदवारों को नहीं हरा सकती। रीना कुमारी और चंडी चरण दे भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में विकास की गंगा एवं पिछले 10 वर्षों में उन्हाेंने खुद जो विकास किया है जनता ने उसे हाथों हाथ लेते हुए भाजपा को आशीर्वाद देने का काम किया है। पहले भी जनता दो-दो बार मुझे भारी बहुमत से जिताने का काम किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है की बहन रीना कुमारी को भारी बहुमत से जनता फिर से विजय बनाने वाली है। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि उन्होंने बहुत सारी सुविधाएं वीरेंद्र मंडल के कार्यकाल में पाई है। इसीलिए उनकी बातों पर विश्वास करते हुए वह भाजपा को वोट देंगे और भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाएंगे।

खबरें और भी हैं...