पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 12 के लोगों ने बैठक कर तय की रणनीति

वार्ड 12 के लोगों ने बैठक कर तय की रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक कर चुनावी रणनीति तय करते वार्ड 12 के नागरिक।

जामताड़ा|शुक्रवार काे नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड नंबर 12 में लोगों ने एक मीटिंग की। जिसमें पिछले 10 वर्षों में नगर पंचायत के विकास कार्य पर चर्चा हुई और लोगों ने कहा कि वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में अत्यधिक विकास हुआ है। इसलिए बूढ़े, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं बच्चे सभी इस विकास से प्रभावित हुए हैं। पूरे परिवार और पूरे वार्ड का समुचित विकास हुआ है। इसलिए वार्ड नंबर 12 के सभी प्रबुद्ध लोगों ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 16 अप्रैल को होने जा रहे मतदान में पूरे वार्ड द्वारा भाजपा के समर्थन में मतदान किया जाएगा एवं रीना कुमारी और चंडी चरण काे भारी मतों से विजय बनाया जाएगा। इस अवसर पर संजय मेहरा, पप्पू चौधरी, सोमनाथ सिंह, देवेंद्र नायक, गणेश, भुवन महतो इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...