भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का लिया निर्णय
जामताड़ा न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एक बैठक किया। बैठक में नगर पंचायत के हो रहे चुनाव के बारे में चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी राय दी एवं नगर निकाय चुनावों में वोट देने के लिए विकास को पैमाना माना और अधिवक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में नगर पंचायत में काफी विकास हुआ है और यह किसी से छुपी हुई बात नहीं है। क्योंकि यह हर जगह दिख रहा है। पीसीसी सड़कें बनीं है, नालियां बनी है, स्ट्रीट लाइट्स लगे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान मिले हैं। इन सबको देखते हुए अधिवक्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आने वाले समय में वह अपना समर्थन भाजपा के उम्मीदवार रीना कुमारी एवं चंडी चरण दे को देंगे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जामताड़ा के सभी वोटरों से अपील की कि वह भी अपना बहुमूल्य मतदान रीना कुमारी के पक्ष में करें। भाजपा के पक्ष में करें। इस अवसर पर सुरजीत तिवारी, मिहिर सरकार, सुखदेव राणा, चंद्रशेखर सिंह, विनय पाल, अजय कुमार चौधरी, शिशिर कुमार मंडल, नीलांबर यादव, अशोक तिवारी, जय कुमार साव, अर्जुन पंडित, सुधा महतो मौजूद थे।
जामताड़ा न्यायालय में बैठक करते अधिवक्तागण।
सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा