बौखलाहट में कर रहे बयानबाजी : विधायक
जामताड़ा|विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा की जनता का प्यार और स्नेह का ही नतीजा है कि फुरकान अंसारी ने 30 साल तक जामताड़ा में राज किया। वे घर घर और सब के दिल में आज भी बसते हैं और उन्हीं के बताए गए नक्शे कदम पर मैं भी चल रहा हूं। परंतु विरेंद्र मंडल ने 10 साल जामताड़ा नगर पंचायत को लूटने का काम किया।
पिछले 10 सालों में जामताड़ा नगर पंचायत का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। कहा कि मुझे नहीं लगता कि फुरकान अंसारी जैसे व्यक्ति को इनके सर्टिफिकेट की जरूरत है। कहा कि उनके विकास करने के तरीका को देखकर भाजपा के लोग घबरा गए है और बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।