पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिनेत्री लोकेट ने रीना के पक्ष में मांगा वोट

अभिनेत्री लोकेट ने रीना के पक्ष में मांगा वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|बगांल की अभिनेत्री सह पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेट चटर्जी भाजपा नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार क्रमशः रीना कुमारी एवं चण्डीचरण दे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सुशासन अाैर विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर लोकेट चटर्जी ने कहा कि भाजपा हीं देश और राज्य का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा का विकास भी भाजपा ही कर सकती है। इसलिए आवश्यकता है कि लोग भाजपा प्रत्याशी रीना कुमारी के पक्ष में मतदान करें और भारी मतों से विजयी दिलावें। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह संथाल परगना के प्रभारी प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता बिरेन्द्र मंडल, जिलाध्यक्ष सुकमनी हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, कमलेश मंडल, नगर अध्यक्ष राजेश यादव, महावीर सरावगी सहित काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...