सर्विस सेंटर में काम करने वाला युवक गायब
जामताड़ा|मिहिजाम थाना क्षेत्र के लाधना निवासी विष्णु पंडित विगत 8 अप्रैल से गायब है। वह टेलीकॉम सर्विस सेंटर जामताड़ा में काम करने घर से मोटरसाइकिल संख्या जेएच21ई-2611 से निकला था। विष्णु की प|ी उत्तरा ने 12 अप्रैल को थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराया है। युवक विष्णु प्रतिदिन लाधना से जामताड़ा टेलीकॉम सर्विस सेंटर में काम करने जाता था। पुलिस के अनुसार विष्णु के मोबाइल नंबर 7004217636 व 8004845879 पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।