पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठवीं तक के छात्रों की लगेगी विशेष कक्षा

आठवीं तक के छात्रों की लगेगी विशेष कक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विभाग द्वारा नए सत्र में विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। झारखंड में बच्चों को नये सत्र से विशेष शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में (पहली से आठवीं) बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कई बदलाव किए जाएंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से नये सत्र से राज्य में लर्निंग आउटकम स्टडी को लागू किया जा रहा है।

सिखाया जाएगा पढ़ना और लिखना
सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि नई शिक्षा पद्धति में तीन चीजों का ख्याल रखा गया है। इसमें पढ़ना, लिखना और मैथ्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि बच्चे जिस क्लास में पढ़ रहे हैं, वह उस किताबों को बेहतर तरीके से पढ़ लें। वह आसानी से उन्हें समझ कर लिख लें। इन सब के अलावा गणित पर विशेष फोकस रखा गया है। राज्य के बच्चों की सबसे खराब स्थिति गणित की है।

खबरें और भी हैं...