पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालू लदे 5 ट्रक जब्त तीन चालक गिरफ्तार

बालू लदे 5 ट्रक जब्त तीन चालक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उत्खनित बालू लदे पांच ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के चालना बालू घाट पर किया गया है। जब्त ट्रकों पर 2500 घन फीट बालू लदा हुआ है। अवैध रूप से बालू लदे सभी ट्रक धनबाद जिला के हैं। बताया गया कि सभी ट्रकों को धनबाद ले जाया जा रहा था। मौके पर से तीन ट्रकों के चालकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो वाहन के चालक ट्रक छोड़कर भाग गए। घटना के बावत जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी कि चालना बालू घाट से बालू का अवैध उत्खनन कर धनबाद जिला में ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, अंचलाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, पुलिस निरीक्षक सह जामताड़ा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह तथा पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

डीएमओ भोला हरिजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम के सदस्य शनिवार सुबह 4.30 बजे सुबह संयुक्त रूप से घाट के लिए रवाना हो गए और 5 बजे घाट पर पहुंचे। मौके पर पदाधिकारियों ने देखा कि कुछ ट्रक बालू लादकर घाट से निकल रहे थे। तब तक पुलिस के सहयोग से उक्त बालू लदे ट्रकों को रोका गया। जिसमें 5 ट्रक जिसका नंबर जेएच 01 जेड 1185, बीआर 17 बी 6715, बीआर 17 जी 7271, बीआर 43 9905, जेएच 10 एन 1865 को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रक के चालक शिवनारायण सिंह पिता स्व बालेश्वर सिंह साकिम मेरानावाटांड़ थाना पूर्वी टुंडी जिला धनबाद, दिनेश महतो पिता स्व मागाराम महतो साकिम बाघमारा, थाना गोविंदपुर जिला धनबाद तथा आलम अंसारी पिता रसीद मियां साकिम घुरनीबेरा थाना पूर्वी टुंडी जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया। जबकि ट्रक संख्या बीआर 43 9905 तथा जेएच 10 एन 1865 के चालक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। डीएमओ ने बताया कि चालना बालू घाट का पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त नहीं है।

पर्यावरणीय स्वीकृति

वाले आठ घाट
डुमरिया, उदलबनी जामताड़ा, दक्षिणबहाल, झिलुवा, बुटबेरिया, देवलबाड़ी, चंदाडीह लखनपुर

गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन टॉस्क फोर्स के सदस्यों द्वारा कार्रवाई कर पांच ट्रकों पर लदे लगभग 2500 घन फीट बालू को जब्त किया गया है। बालू को भी जब्त किया गया है। तीन चालक को गिरफ्तार किया है। लगातार छापेमारी की जा रही है। चालना घाट पर यह कार्रवाई किया गया है। इस घाट को पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त नहीं है।\\\'\\\' - भोला हरिजन, जिला खनन पदाधिकारी, जामताड़ा

अवैध उत्खनन के बावत जामताड़ा थाना में कांड संख्या 63/18 दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया।\\\'\\\' - रवींद्र कुमार सिंह, जामताड़ा थाना प्रभारी।

खबरें और भी हैं...