पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली छात्राें ने निकाली प्रभात फेरी

स्कूली छात्राें ने निकाली प्रभात फेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|संत एंथोनी स्कूल में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी बाजार होते हुए पुराना कोर्ट परिसर पहुंची। यहां स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर स्कूल के सचिव डीडी भंडारी ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्गों पर चलने की बात कहा। मौके पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आर्यभट हाउस, द्वितीय विवेकानंद हाउस एवं तृतीय विद्यासागर हाउस रहा। चित्रांकन में प्रथम तनिशा जयसवाल, द्वितीय निशा सोरेन, तृतीय श्यामभवी शेखर, चतुर्थ रोहित कुमार रहे। रेमस प्रतियोगिता में प्रथम विष्णु देव, द्वितीय परिनीता कुमार एवं तृतीय सुलेखा कुमारी रही। सहित कई बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर संयुक्त सचिव चंचल भंडारी, प्रधानाचार्य डीके मंडल, वीजन ई के सचिव अर्पणा भंडारी, शिक्षक रवि शंकर मिश्रा, अनिवण राय, अनीश रंजन, राहुल निशा झा, मिट्‌ठू महाता सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...