पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांडेयडीह के लोगों ने भाजपा का किया समर्थन

पांडेयडीह के लोगों ने भाजपा का किया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|जामताड़ा नगर पंचायत के पांडेडीह मोहल्ले में मोहल्लेवासियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले नगर निकाय चुनाव के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पिछले 10 वर्षों से नगर निकाय में हो रहे कार्यों की विवेचना की एवं इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि बिरेंद्र मंडल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में जो कार्य हुए हैं वह पिछले 50 वर्षों में भी सांसद और विधायकों द्वारा नहीं किए। इसलिए पांडेडीह के निवासियों ने अपना समर्थन भाजपा को देने की घोषणा की। एवं कहा कि रीना कुमारी भारी बहुमत से अध्यक्ष पद पर जीतने वाली है और साथ ही चंडीचरण देव भारी बहुमत से जीतेंगे। इस अवसर पर लोगों ने कहा भाजपा हीं एकमात्र ऐसी पार्टी है जिससे लोगों का अपनापन है और भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ देती है। बिरेंद्र मंडल के नेतृत्व में जनता ने पिछले 10 वर्षों में इसे महसूस किया है इसलिए पूरे पांडेडीह का समर्थन रीना कुमारी के लिए अाैर भाजपा के लिए है।

खबरें और भी हैं...