पीएम ने दिया सामाजिक न्याय का मंत्र
सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर के जन्म दिन के अवसर 14 अप्रैल से आगामी 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। मौके पर प्रधानमंत्री का संबोधन के लिए सभागार में प्रोजेक्टर लगाया गया था। मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। इस संबंध में एसडीओ नवीन कुमार ने बताया कि सामाजिक समरसता को बढावा देने, ग्रामीण गरीब परिवारों तक सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच सुनिश्चित कराने, चालू कार्यक्रमों एवं नई पहलों पर जानकारी देने, कृषकों की आय दुगुनी करने, आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है। इसके तहत शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। जबकि आगामी 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल काे अायुष्मान भाारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा।
ग्रामीणाें ने धूमधाम से मनाई अंबेदकर जयंती
कुंडहित|हटिया परिसर में कुंडहित के ग्रामीणों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाया। जयंती के पूर्व 12 लोगों के हत्या हो जाने को लेकर एक मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उपस्थित लोगों ने बारी बारी से डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर रवि बाध्यकर, कुंदन कुमार, राजीव बाध्यकर, दीपक पातर सहित अन्य उपस्थित थे।
अभाविप सदस्यों ने मनायी अंबेडकर जयंती
जामताड़ा|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर जामताड़ा के एसडीओ नवीन कुमार, संजीव दुबे, विभाग संयोजक अनिकेत शर्मा, जिला संयोजक कुणाल सिंह, एससी प्रमुख अमित दास ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माैके पर पिंटू सेन, सौरव मंडल, श्यामसुंदर सरकार, अमित गुप्ता, रितेश दास, शंकर दास, अमित भैया, नीरज कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया याद
कुंडहित|अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय मध्य विद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर की जयंती मनाई। बाल संसद के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा डॉ अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बारी बारी से सभी छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर नमण किया। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। विजय प्रतिभागी को सोमवार को पुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाध्यापक अजित कुमार चौधरी के अलावे शिक्षक आदि थे।
बच्चों ने डॉ. अंबेडकर को किया याद
जामताड़ा |भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा कोड़ापाड़ा मिहिजाम स्थित ग्रीन वूड पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडर की जयंती मनाया गया। इस मौके पर बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर बदलाव फाउंडेशन के संस्थापक बजरंग सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मौके पर स्कूली बच्चाें द्वारा भाषण, कविता पाठ, मोरल वैल्यू, नृत्य आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीता घोष, शिक्षक रीता दास, राम निवास सिंह, सतीश शर्मा, दिप्ती लाल, सुमिता सरकार, पूनम कुमारी, सुनीता प्रसाद, बीओई दिनेश प्रसाद मौजूद थे।
श्रद्धाभाव से याद किए गए डॉ. अंबेडकर
जामताड़ा|पांडेयडीह में धूमधाम के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। मौके पर लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर भीम आर्मी के सदस्य विक्रम दास, अजू दास, निलकमल दास, अनल दास, साजन दास, राजू दास, पप्पू, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
अंचलकर्मियों ने मनायी डॉ. अंबेडकर की जयंती
भास्कर न्यूज| मुरलीपहाड़ी
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में संविधान निर्माता डाॅ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्मियों सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने अंबेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। और साथ ही इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। संबोधित करते बीडीओ जहीर आलम ने सभी से इनके बताये गये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और कहा कि एक दलित परिवार में जन्मे डाॅ अंबेडकर साहब देश के महान सपूतों में एक थे। साथ ही कानून के एक प्रकांड विद्वान के रूप में इनकी कृति सदा अमरत्व प्रदान करती है। प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि डाॅ अंबेडकर साहब एक सामान्य व्यक्ति होने के साथ साथ अनुभवी व्यक्तित्व के धनी भी रहे थे। भारतीय संविधान मे हमें हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु इनके द्वारा बनाये गये कानून में विशेष ध्यान दिया। सभी को समान अधिकार के साथ जीने की एक आजादी दी गयी है जो आज एक किसी वरदान से कम नहीं है। संविधान के जनक के रूप मे सदैव से पूज्यनीय डाॅ अंबेडकर की कृति सदा अमर रहेगी। मबीडीओ के अलावा उपप्रमुख दलगोविन्द रजक, प्रधान सहायक श्यामसुंदर हलदार, लखीराम कोल, भीसीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा, निमाय चंद्र देवांशी, उदय ओझा, जेई जितेन्द्र नाथ हांसदा, अजीत चौधरी, प्रशांत कुमार, बीपीओ रसिक हेम्ब्रम, रूपेश पाेद्दार, फणिभूषण मंडल, मो जानमाेहम्मद अंसारी, बाबूलाल कोल सहित अन्य कई लोगों द्वारा कानून निर्माता डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
उपायुक्त समेत कर्मचारियों ने संविधान निर्माण को किया याद
सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा
बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती शनिवार को जामताड़ा सहित संपूर्ण जिले में धूमधाम से मनायी गई। बाबा साहेब की जयंती का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय में आयोजित किया गया। मौके पर जिले के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उपविकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद, एसी विधानचंद चाैधरी, एसडीअाे नवीन कुमार, डीअारडीए निदेशक रामवृक्ष महताे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जय ज्योति सामंत, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, डीएमओ भोला हरिजन, सीओ प्रीतिलता किस्कू, स्थापना उपसमाहर्ता कंचन, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर, नपं के ईओ हातिमताई राई, डीपीओ केएन मिश्र, पीओ मोतिउर रहमान, संदीप कुमार, ज्याेति वंदना, रामविलास पंडित, ओमकृष्ण ठाकुर आदि थे।
न्याय दिवस के रूप में मनायी अंबेडकर जयंती
कुंडहित|प्रखंड सभागार में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने बारी बारी से डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर कर नमन किया। जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर भारत के संविधान रचियता है। उन्होंने दलितों के लिए संविधान में विशेष जगह दिया। दलितो को छुआ छूत के भेदभाव की दंश से छुटकारा के लिए संविधान में विशेष अधिकार दिए थे। उसी का नतीजा है कि आज उंच नीच का भेदभाव नहीं है। सीओ अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि बाबा साहेब सभी देशों के संविधान को अध्ययन करके भारत देश का संविधान लिखा है। संविधान में दलित वर्ग के लिए बहुत सारे कानून बने है। मौके पर बीडीओ कयूम अंसारी, प्रमुख रोबोनी मुर्मू, मो रफिक हुसैन, सीडीपीओ रेवा रानी आिद उपस्थित थे।
पंचायत में याद किए गए बाबा साहेब
बिंदापााथर|सिमलाडंगाल एव धसनिया पंचायत भवन में शनिवार काे भारत र| बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर के जन्म दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर वक्ताओ ने अंबेडकर के जीवनी पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर सिमलाडंगाल पंचायत की मुखिया मिथिला मुर्मू, पंचायत सचिव अशोक चौधरी, धसनिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मु, महेन्द्र साव सहित कई उपस्थित थे।
माल्यार्पण करते हुए उपायुक्त व अन्य।
ग्राम स्वराज अभियान का हुआ शुभारंभ
जामताड़ा |ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत जिले में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अमृता प्रियंका एक्का सहित अन्य लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर बीडीओ ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत किया गया है जो 5 मई तक जारी रहेगा। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देना, चालू योजनाओं के संबंध में समीक्षा करना, कृषकों की आय को दोगुना करना, आजीविका के अवसरों में वृद्धि, ग्रामीण गरीब परिवारों तक पहुंच स्थापित कर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं स्वच्छता सफाई एवं पंचायतीराज संस्थाओं को सुदृढ़ करना है। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। जिसे सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में अंकिता कुमारी, जेई सौरभ भैया, राजीव रंजन, मंगल मय मंडल, अरूणाशीष कुमार, मनीष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।